UP Aided School Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में ऐडेड माध्यमिक स्कूलों में खाली पड़ें 20 हजार पदों पर जल्द ही भर्ती होने जा रही है। ऐडेड स्कूलों में 20 हजार स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। ये भर्तियां आउट सोर्सिंग के आधार पर होंगी। राज्य शिक्षा विभाग में माध्यमिक शिक्षा विशेष सचिव एसपी सिंह की तरफ से यह जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सभी ऐडेड स्कूलों में 20 हजार कर्मचारियों की भर्ती से जुड़ा दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
यूपी के माध्यमिक शिक्षा में होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चतुर्थ श्रेणी के पद भरे जाएंगे। इन पदों में साइंस लैब के लिए लैब अटेंडेंट, माली और चपरासी जैसे पद खाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कर सकेंगे। Uttar Pradesh Aided School Bharti 2023 से संबंधित सभी जानकारी जैसे आवेदन करने की तिथि, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया एवं अन्य सभी जानकारी इस आर्टिकल में साझा कर रहे हैं। UP Aided School Recruitment Vacancy की संपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका का अवलोकन करें।